सरिया बिछाते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर छत से गिरा मजदुर, निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मौत, ठेकेदार से मुआवजे की मांग
A laborer fell from a roof after being struck by an 11 kV power line while laying rebar, died of electrocution in a house under construction, and compensation was demanded from the contractor.
कोरबा : कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काशी नगर बुधवारी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे सामने आई. युवक को नाजुक हालत में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दादर बस्ती निवासी भागीरथ यादव के बेटे और मृतक के भाई विकास यादव ने बताया कि मृतक टीकाराम यादव उम्र 28 साल रोज की तरह सुबह काम पर गया था. शाम करीब चार बजे दो मंजिला निर्माणाधीन मकान पर सरिया बिछाते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया. लोहे की छड़ के तार से टकराने पर तेज झटका लगा और वह नीचे गिर गया.
परिजनों के मुताबिक टीकाराम परिवार का कमाऊ सदस्य था और घर की जिम्मेदारियों को देखते हुए उसने अब तक शादी नहीं की थी. पिता भागीरथ यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य का ठेका सानी यादव ने लिया था. जो पंकज देवांगन के मकान का निर्माण करा रहा था.
हादसे के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं परिजनों ने ठेकेदार से मुआवजे की मांग की. जिस पर उन्हें उचित मुआवजा दिया गया. इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. परिवार का कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



