नाबालिग छात्रा और युवती दोनों से प्रेम संबंध, तनाव में युवक ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में मातम का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
A love affair with a minor student and a young woman led to the young man's suicide due to stress, causing a sensation in the area, and mourning in the family. Police are investigating.
सरगुजा : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़ में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणगढ़ का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सिरदार ने बीती रात अपने घर के मयार में साफे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर इकठ्ठा हो गए.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक युवक के प्रेम संबंधों को लेकर वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था. बताया जा रहा है कि उसका पहले से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. इसी बीच कुछ दिन पहले वह जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदराई से एक नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर आया था. जो 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक दोनों मामलों में एक साथ संबंध बने रहने और बढ़ते तनाव के कारण युवक मानसिक दबाव में था. इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि पुलिस ने अभी तक खुदकुशी के पीछे की असल वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों के मुताबिक युवक सामान्य स्वभाव का था. लेकिन पिछले कुछ समय से वह परेशान रहने लगा था. खबर मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. ताकि घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला संवेदनशील है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. नाबालिग लड़की से जुड़े पहलुओं की भी अलग से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



