घर में बम फेंककर धमकी, नाबालिग लड़का और लड़की समेत 6 आरोपी वारदात में शामिल, चोरी का भी खुलासा, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Threatened by throwing a bomb in the house, 6 accused including a minor boy and girl involved in the crime, theft also revealed, police arrested all the accused.

घर में बम फेंककर धमकी, नाबालिग लड़का और लड़की समेत 6 आरोपी वारदात में शामिल, चोरी का भी खुलासा, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के वेस्ट जोन कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घर पर बम फेंककर और चाकू दिखाकर धमकी देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में 4 बालिग आरोपी, 1 नाबालिग लड़के और 1 नाबालिग लड़की शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में एक अन्य थाना क्षेत्र की चोरी का भी खुलासा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मई 2026 की रात करीब 1 बजे हीरापुर वीर सावरकर नगर निवासी रिंकु तिवारी के घर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने बम फेंका और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. पीड़िता की शिकायत पर कबीर नगर थाना में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर से मिली खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर तेजी से कार्रवाई की. पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया. इनमें सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम सहित एक नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं.
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की. इसके अलावा पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर थाना माना क्षेत्र के बोरिया कला स्थित एक खिलौने की दुकान में चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था. चोरी किए गए सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपियों में सोनू पटेल (20), आकाश पासवान (21), सूरज सिंह (22) और शेख कलीम (18 वर्ष 1 महिना) शामिल हैं. सभी आरोपी अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए गए हैं. वहीं दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय और किशोरी बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया है. सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1.सोनू पटेल पिता हेमराज पटेल उम्र 20 साल पता वीर सावरकर नगर मस्जिद के पीछे थाना कबीर नगर
2.आकाश पासवान पिता शत्रुहन पासवान उम्र 21 साल पता लहरी पारा दुर्गा मंदिर के पास जरवाय थाना कबीर नगर 
3.सूरज सिंह पिता सरोज सिंह उम्र 22 साल पता हीरापुर LIG 1982 उड़ता हनुमान मंदिर के पास थाना कबीर नगर
4.शेख कलीम पिता शेख रफीक उम्र 18 साल 1 माह पता घासीदास नगर जामुल थाना के पीछे जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t