शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कई साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर दूसरी महिला से विवाह, पुलिस ने आरोपी अरूणेश को किया गिरफ्तार
A man raped a woman on the pretext of marriage, maintained physical relations with her for several years, and then married another woman. Police arrested the accused, Arunesh.
मुंगेली/जरहागांव : मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह कार्रवाई मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में की गई. जिसमें महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अरुणेश उर्फ गोलू प्रजापति उम्र 33 साल निवासी कुम्हारपारा बरेला, थाना जरहागांव ने उसे शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी ने वर्ष 2017 से पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए और जब भी पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा.
पीड़िता के मुताबिक 4 मई 2026 को आरोपी ने किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया. इसके बावजूद वह पीड़िता से संपर्क में बना रहा. आगे आरोप है कि 18 मई 2026 को आरोपी पीड़िता के कार्यालय के आसपास घूमता देखा गया और 22 एवं 23 मई 2026 को उसके किराए के मकान में जबरदस्ती प्रवेश कर शारीरिक संबंध बनाए.
इस शिकायत के आधार पर थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में और उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) हरविंदर सिंह की निगरानी में जांच आगे बढ़ाई गई. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल चेकअप भी कराया. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी. पुलिस टीम ने 25 मई 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने जुर्म करना कबूल किया. पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



