शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 9 साल तक लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार भेजा सलाखों के पीछे

A man raped a woman on the pretext of marriage and continued to have physical relations with her for nine years. Police arrested Deepak and sent him behind bars.

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 9 साल तक लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. युवक ने करीब 9 साल तक शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी से इंकार कर दिया पीड़िता की शिकायत पर तमनार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार क्षेत्र की रहने वाली 27 साल की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही निवासी दीपक एक्का उम्र 31 साल से उसकी पहचान वर्ष 2017 में हुई थी. आरोपी ने युवती को प्रेम प्रस्ताव देकर शादी का वादा किया. जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई.
पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2017 में जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. तब आरोपी उसके घर पहुंचा और पहली बार शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा.
पीड़िता ने बताया कि कई बार शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा. कुछ महीने पहले जब युवती ने शादी का दबाव बनाया. तब आरोपी ने साफ तौर पर शादी और साथ रखने से इनकार कर दिया.
इस मामले में तमनार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया. अदालत के निर्देश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t