नदी में अचानक छलांग लगाकर मैकेनिकल इंजीनियर ने की आत्महत्या, फैली सनसनी, कूदने से पहले जहर पीने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
A mechanical engineer committed suicide by jumping into a river, sparking a sensation. Police are investigating, suspecting he drank poison before jumping.
बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई. जहां ग्राम जोंधरा के पास शिवनाथ नदी पर बने पुल से उत्तर प्रदेश मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के भत्तमानपुर निवासी और रायपुर के श्री हॉस्पिटल में मैकेनिकल इंजीनियर के रुप में कार्यरत अभिषेक राय ने अचानक छलांग लगाकर जान दे दी. यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि करीब 1:30 बजे पुल के नीचे नहा रहे ग्रामीणों ने अभिषेक राय पिता ओमप्रकाश राय उम्र 28 साल ग्राम भत्ता, जिला मऊ उत्तर प्रदेश को कूदते देखा और फौरन उसे बचाने नदी में उतरे. लेकिन गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
खबर मिलने पर पचपेड़ी पुलिस पहुंची और शव को मरच्यूरी भेजते हुए जांच शुरु की. तलाशी में मिले दो भीगे मोबाइल और रायपुर से लवन तक की बस टिकट से उसकी पहचान और यात्रा का सुराग मिला. हालांकि वह पचपेड़ी क्षेत्र क्यों पहुंचा और आत्महत्या का कारण क्या रहा. यह अभी साफ नहीं है. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
उसके ममेरे भाई प्रभात सिंह के मुताबिक अभिषेक ने आखरी बार रविवार को अपनी मां से बातचीत की थी और वह पूरी तरह सामान्य लग रहा था.
थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि युवक के मुंह से तेज गंध आ रही थी. FSL टीम ने जहर पीने की आशंका जताई है. शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



