16 साल की लड़की से पड़ोसी ने दोस्त किया दुष्कर्म, नाबालिग बच्ची के साथ गन्दा काम, छात्रा से छेड़खानी पड़ी PTI टीचर को पड़ी भारी, दो आरोपी गिरफ्तार

Neighbor raped a 16 year old girl did dirty work with a minor girl molested the student PTI Teacher suffered a heavy blow two accused arrested

16 साल की लड़की से पड़ोसी ने दोस्त किया दुष्कर्म, नाबालिग बच्ची के साथ गन्दा काम, छात्रा से छेड़खानी पड़ी PTI टीचर को पड़ी भारी, दो आरोपी गिरफ्तार

छात्रा से छेड़खानी पड़ी PTI टीचर को पड़ी भारी, गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसके आरोप एक खेल अधिकारी पर लगे हैं. मामला जिले के जावंगा एजुकेशन सिटी का है. छात्रा के परिजन ने आदिवासी थाना में पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज करवाया है. आरोपी पीटीआई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जावंगा एजुकेशन सिटी के एक खेल अधिकारी का बेहद घिनौना कृत्य सामने आया है. पीटीआई अजय सिंह ने एक नाबालिग छात्रा को घर में काम करने के बहाने बुलाया. उसको बुरी नियत से छुआ उसके साथ छेड़खानी की. ये आरोप खुद छात्रा ने लगाए हैं.
छात्रा ने बताया कि अजय सिंह ने अपने घर में बुलाया. उसके साथ अश्लीलता करने लगा और उसको बुरी नियत से पकड़ लिया. पीटीआई की करतूत देख जब वह रोने लगी तो पीटीआई ने छोड़ दिया. लेकिन उसने छात्रा को धमकी दी. नाबालिग छात्रा से बोला अगर किसी को भी बताया तो भविष्य बर्बाद कर देगा. छात्रा बुरी तरह से सहम गई. वह छुट्टी लेकर अपने घर गई. उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई.
इसके बाद परिजन ने आदिवासी थाना में लिखित में शिकायत की. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. ASP आर के बर्मन ने बताया आरोपी को मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोसी ने दोस्त के कमरे में ले जाकर की दरिदंगी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. इससे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. ताजा मामला न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया है. जहां एक 16 साल की नाबालिग छात्रा रेप पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ थाने में आकर अपने पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे उसके दोस्त के कमरे में दुष्कर्म किया. आरोपी के उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्रा अपनी परीक्षा में फेल हो गई.
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो मोबाइल में बनाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने उसका साथ नहीं दिया तो वह वीडियो को वायरल कर देगा. इसके अलावा आरोपी ने केस दर्ज कराने पर उसके परिवार को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्रार्थी ने थाना गिधौरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 सितंबर को उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी देवेन्द्र द्वारा बहला फुसलाकर अपने सांथ मोटरसाइकिल में बैठाकर कहीं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया. इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना गिधौरी में अपराध क्र. 186/2024 धारा 137(2), 65(1), 351(2) बीएनएस और 04, 06 पाक्सो एक्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में थाना गिधौरी पुलिस टीम द्वारा रिपोर्ट दर्ज होते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र को हिरासत में लिया गया. आरोपी से पूछताछ पर उसके द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना करना कबुल किया गया.
इस मामले में आरोपी देवेन्द्र 22 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना गिधौरी से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल नम्बर CG12 BF 4402 को जब्त किया गया है. आरोपी को 12 सितंबर को  गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb