छत्तीसगढ़ में 11 करोड़ की ठगी के बाद धमकी, एक ही परिवार के लोगों ने मिलकर किया बड़ा कांड, पीड़ितों ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

In Chhattisgarh, after being duped of 11 crore rupees, members of the same family orchestrated the massive crime. Victims appealed to the Superintendent of Police for justice.

छत्तीसगढ़ में 11 करोड़ की ठगी के बाद धमकी, एक ही परिवार के लोगों ने मिलकर किया बड़ा कांड, पीड़ितों ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने की शिकायत 6 लोगों ने एसपी से की है. इस मामले की शिकायत के बाद एसपी विजय पांडेय ने चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार को जांच के निर्देश दिए हैं.
शिकायतकर्ताओं को अलग-अलग तरह से झांसा देकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है. ठगी के इस बड़े कारनामे को एक ही परिवार के कई सदस्यों द्वारा मिलकर अंजाम देने का आरोप है.
दरअसल शिवरीनारायण क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोगों को बिलारी गांव के भूपेंद्र साहू, उसके बेटे हिरेन्द्र साहू और परिवार के अन्य सदस्यों ने जमीन खरीदी-बिक्री, शेयर मार्केट और अपनी दुकान समेत अन्य जगहों पर रुपये लगाने और फायदा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है. इस मामले में कार्रवाई करने एसपी से शिकायत भी हुई है.
एसपी से हुई शिकायत के मुताबिक मेंहदी गांव के रामकुमार रोहिदास से 1 करोड़ 90 लाख, बिलारी गांव के रोहित साहू, से 22 लाख, राजेश साहू से 1 करोड़ 88 लाख, पकरिया गांव मिथिलेश साहू से 30 लाख, छोटेलाल यादव से 4 करोड़ 73 लाख और बरपाली गांव के लेखराम साहू से 2 करोड़ 50 लाख 27 हजार रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप है.
शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि ऑनलाइन और नगद में रुपये दिए गए हैं. उन्हें शुरु में कुछ रुपये दिए गए. फिर बंद कर दिया गया और अब रुपये मांगने पर धमकाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t