डैम में नहाने गई मानसिक रुप से कमजोर युवती से सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
A mentally challenged girl who went to take bath in a dam was gang raped, police arrested four accused including two minors
रायगढ़ : जांजगीर के बाद अब रायगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां बीती रात पचधारी डैम में नहाने गई युवती के साथ 4 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता पचधारी डेम नहाने गई युवती मानसिक रुप से कमजोर है. नहाने के बाद युवती वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव में ही रहने वाले दो नाबालिग और उसके 2 अन्य साथी पिकअप वाहन से वहां पहुंचे. आरोपियों ने युवती को गांव तक छोड़ने की बात कहकर पिकअप वाहन में बिठा लिया.
इसके बाद आरोपियों ने सूनसान स्थान पर वाहन ले जाकर चारों आरोपियों ने पिकअप के अंदर बारी-बारी युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद दहशत में आयी पीड़ित युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पीड़िता ने परिजन के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर गांव में रहने वाले चारो आरोपी को पकड़ लिया है. चार में से दो आरोपी नाबालिग हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



