राजधानी रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गैंग, पुलिस ने चोरी की 2 बूलेट और 1 बर्गमेन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bike thief gang active in capital Raipur, police arrested 2 accused with 2 stolen Bullet and 1 Bergman
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गैंग पर कार्रवाई की गई है. ये गिरोह बहुत दिनों से शहर सक्रिय था. रायपुर जिले में कई लोगों की खून-पसीने की कमाई से खरीदी गई बाइक को आरोपियों ने पार कर दिया था. पुलिस को कई दिनों से आरोपियों की तलाश थी. वहीं, जिला पुलिस ने गुरुवार को इस मामले पर बड़ा खुलासा किया. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 3 महँगी गाड़ियाँ भी बरामद की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी करमजीत सिंग चिमा ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हर्षित रत्न कालोनी टाटीबंध आमानाका रायपुर में रहता है. प्रार्थी 18 मई 2025 को अपने बूलेट नम्बर CG04 LB 8848 को दोपहर के समय अपने घर के सामने खड़ा किया था. थोड़ी देर बाद देखा तो बूलेट वाहन खड़ी किये गये स्थान पर नहीं थी. कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त बूलेट वाहन को चोरी कर ले गया प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 152/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी से डिटेल पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया. घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना किया गया. मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही वाहन चोरी के पुराने आरोपियों के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा कर अज्ञात आरोपी की पहचान तय करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली और टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पहचान शिवम सिंग राजपूत और आयुष उर्फ बबली राउत के रुप में करते हुये दोनों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया. पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया.
वाहन चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र से बूलेट वाहन और तेलीबांधा क्षेत्र से सुजुकी बर्गमेन वाहन भी चोरी करना बताया गया. वाहन चोरी की उक्त दोनों घटनाओं में आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 178/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. और थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 306/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज है.
इस कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज सिंह परिहार, आर. विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, मनोज सिंह, बोधेन्द्र मिश्रा, दिलीप जांगडे, केशव सिन्ह, विकास क्षत्री तथा थाना आमानाका से सउनि. सरिता यादव की अहम भूमिका रही.
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 3 नग दोपहिया वाहन 01. बूलेट नम्बर CG04 LB 8848, 02. बूलेट नम्बर CG04 MD 9957 03. सुजुकी बर्गमेन वाहन नम्बर CG04 PJ 8979 जुमला कीमत करीब 4,50,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. शिवम सिंग राजपूत पिता स्व. संदीप सिंग राजपूत उम्र 20 साल निवासी एचएमटी चौक थाना आजाद चौक रायपुर
02. आयुष उर्फ बबली राउत पिता राजकुमार राउत उम्र 20 साल निवासी गोकुल नगर गली नंबर 02 हनुमान मेडिकल के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



