चौथिया कार्यक्रम से लौट रही 40 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटी, मची चीख-पुकार, आधा दर्जन यात्री घायल, दो रेफर, जांच में जुटी पुलिस

A speeding bus carrying 40 passengers returning from a Chauthia event overturned, causing widespread outcry, injuring half a dozen passengers, with two being referred for treatment. Police are investigating.

चौथिया कार्यक्रम से लौट रही 40 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटी, मची चीख-पुकार, आधा दर्जन यात्री घायल, दो रेफर, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर में शनिवार देर रात कोटा मार्ग पर ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. हादसे में करीब छह यात्री घायल हो गए. जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जुनेजा बस नम्बर CG 16 H 0109 बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) जा रही थी. बस में सवार यात्री चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान खपराखोल के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई.
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया. मामूली रुप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. दो यात्री अब्दुल हसीम उम्र 35 साल, जरीन खान उम्र 17 साल गंभीर रुप से घायल हैं. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
हादसे की खबर मिलते ही जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य कराया. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t