दर्दनाक हादसे मासूम बच्चे की मौत, नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से माता-पिता ने खोया इकलौता बेटा, गुस्साए लोगों ने जलाया वाहन
Innocent child dies in tragic accident; parents lose their only son due to negligence of minor tractor driver; angry people set the vehicle on fire.
सक्ती : सक्ती जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथिया गांव में नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की जान चली गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर गांव की संकरी गली से गुजर रहा था. अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा उखड़कर पास खड़े मोनिक चंद्रा उम्र 9 साल के ऊपर गिर गया. खंभे की चपेट में आने से मोनिक की मौके पर ही मौत हो गई. दिनेश चंद्रा का मृतक मोनिक इकलौता बेटा था.
इस हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हादसे की खबर मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. हालात को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. खासतौर पर इस बात की पड़ताल की जा रही है कि नाबालिग चालक ट्रैक्टर कैसे चला रहा था और इसमें किन लोगों की जिम्मेदारी बनती है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और लापरवाही के गंभीर खतरे को उजागर करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



