बारात लेकर जा रही तेज रफ़्तार पिकअप ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, धमतरी के सड़क हादसे में 2 युवकों की गई जान
A speeding pickup carrying a wedding procession crushed a cyclist, he died on the spot, 2 youths lost their lives in a road accident in Dhamtari
बारात लेकर जा रही तेज रफ़्तार पिकअप साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
गरियाबंद/उरमाल : शादी-विवाह के माहौल के बीच गरियाबंद जिला ले उरमाल गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें करीब 55 साल के साइकिल सवार गोकर्ण माझी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोकर्ण माझी साइकिल से जा रहे थे. तभी सड़क की खराब हालत की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े. उसी समय करीब 30 से 40 बारातियों को लेकर जा रही तेज़ रफ्तार पिकअप ने उन्हें कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फरवरी महीने से शादी-विवाह का मौसम शुरु होते ही बारात ले जाने के लिए पिकअप और ट्रैक्टर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. जरुरत से ज्यादा लोगों को बैठाने और ओवरलोडिंग की वजह से हर साल ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं.
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश, सड़क सुधार की मांग घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं. लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने और पिकअप और ट्रैक्टर में बारातियों को ढोने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
धमतरी के सड़क हादसे में 2 युवकों की गई जान
धमतरी : धमतरी जिले में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. बाइक में सवार होकर नगरी जा रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. मृत दोनों युवक दूसरे राज्य के रहने वाले हैं. घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बनराउण्ड बनरौंद पुलिया के पास आज अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी. अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर धमतरी की तरफ से नगरी की तरफ में जा रहे थे. अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों उछलकर सड़क किनारे जा गिरे.
इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई. खबर पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर जिला अस्पताल भेज दिया. केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 5 बजे के आसपास यह हादसा बनरौंद पुलिया के पास हुई है. बताया कि दोनों युवक धमतरी की तरफ से नगरी की तरफ जा रहे थे. तभी अज्ञात वाहन उसे ठोकर मार कर फरार हो गया.
पुलिस का कहना है कि दोनों युवक महुआकोट उड़ीसा के रहने वाले हैं. हादसे की जानकारी मिलने पर केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



