तेज रफ्तार हाइवा ने 6 साल के मासूम को रौंदा, बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार, शव लेकर बिलखती रही मां, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

A speeding truck ran over a 6-year-old child, the child died on the spot, the driver fled, the mother kept crying with the dead body, the villagers blocked the road

तेज रफ्तार हाइवा ने 6 साल के मासूम को रौंदा, बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार, शव लेकर बिलखती रही मां, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायपुर : तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम बिलाड़ी में बुधवार की शाम 6 बजे के आसपास तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया. बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर बच्चे को लेकर मां बिलखती रही. गांव वालो ने चक्का जाम कर दिया. खबर पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खाली करवाया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बिलाड़ी निवासी मयंक यदु उम्र 6 साल सड़क पार कर रहा था. तभी तिल्दा की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार हाइवा नंबर CG28 P 1028 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया. लोगो ने उसका पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया. लेकिन ड्राइवर जंगल की  तरफ फरार हो गया.
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रण करने की कोशिश करते रहे और शव को अस्पताल पहुंचाकर मामला शांत करवाया. फरार चालक की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C