शादी से लौटते समय दर्दनाक हादसा, धमतरी में साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, वाहन का पहिया युवक के ऊपर से गुजरा, मौके पर मौत

A tragic accident occurred while returning from a wedding. An unknown vehicle crushed a cyclist in Dhamtari. The wheel of the vehicle passed over the young man, killing him on the spot.

शादी से लौटते समय दर्दनाक हादसा, धमतरी में साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, वाहन का पहिया युवक के ऊपर से गुजरा, मौके पर मौत

धमतरी : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमदी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. अज्ञात वाहन ने उसे इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वाहन का पहिया उसके शरीर के ऊपर से गुजर गया. हादसे में कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आमदी के बाजार चौक के पास रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच  मृतक पूरण मटियारा उम्र 41 साल किसी शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरण को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद कुछ युवकों ने अर्जुनी थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को खबर दी.
खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान को भी खबर दी गई. शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और शव को सुरक्षित पैक कर जिला मरचुरी भिजवाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. ताकि वाहन की पहचान की जा सके.
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है. जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है. लोगों ने प्रशासन से बाजार चौक और मुख्य सड़क पर स्पीड कंट्रोल के लिए जरूरी इंतजाम करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t