खेत से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, अचानक लगा रिवर्स गियर!, हार्वेस्टर की पहियों के नीचे दबकर गई किसान की जान, पूरे गांव में शोक की लहर

A tragic accident occurred while returning from the fields, when the reverse gear suddenly engaged. A farmer died after being crushed under the wheels of a harvester, sending shockwaves through the village.

खेत से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, अचानक लगा रिवर्स गियर!, हार्वेस्टर की पहियों के नीचे दबकर गई किसान की जान, पूरे गांव में शोक की लहर

धमतरी/भखारा : धमतरी जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक किसान की हार्वेस्टर की चपेट में आकर मौत हो गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी. यह घटना भखारा थाना क्षेत्र में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लाला राम रीवागहन गांव का रहने वाला था. लाला राम हार्वेस्टर बनाकर अपने घर लौट रहा था. तभी डबरी पार में चढ़ाव के कारण हार्वेस्टर फंस गया. इसके बाद लाला नीचे उतरकर हार्वेस्टर देख रहा था. इतने में हार्वेस्टर रिवर्स हो गया और लाला उसके नीचे दब गया.
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने उसे नाजुक हालत में धमतरी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. लाला की मौत की जानकारी डॉक्टर ने भखारा पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया. साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t