दुकान में घुसी गैस सिलेंडर से भरी ट्रक, मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बची लोगों की जान, बड़ा हादसा टला, नशेड़ी ड्राइवर गिरफ्तार
A truck loaded with gas cylinders entered a shop, causing chaos, people narrowly escaped death, a major accident was averted, drunk driver arrested
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के मंगलवार की दोपहर फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत जामगांव गांव में एक ऐसा ही खौफनाक मंजर टल गया. जब गैस सिलेंडर से भरी एक ट्रक अचानक सड़क से भटककर ऑटोपार्ट्स व फैंसी दुकान में जा घुसा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक जामगांव गांव में जामगांव में शुक्रवार रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर लोगों की रुह कांप गई. गैस सिलेंडर से भरी तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक ऑटोपार्ट्स और फैंसी दुकान में घुस गई. हादसे के वक्त दुकान में मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे जान बचाई। वरना चिंगारी भर से पूरा इलाका उड़ सकता था.
ट्रक के टायरों की चीख और शीशों के टूटने की आवाज के साथ ही दुकानदार और ग्राहक जान बचाकर भागे. दुकान के अंदर बैठे लोगों की जान किसी चमत्कार से ही बच पाई.
ट्रक में भरे दर्जनों गैस सिलेंडर हादसे के बाद एक-दूसरे पर गिर पड़े और चारों ओर दहशत का माहौल बन गया. हादसे के बाद ड्राइवर दुकान के सामने ही लेटा पड़ा था. अचानक मची अफरातफरी के बीच लोग समझ ही नहीं पाए कि ये हुआ क्या! जब ट्रक को जांचा गया, तो चौकाने वाली बात सामने आई ड्राइवर नशे में धुत था.
गनीमत रही कि कोई सिलेंडर नहीं फटा, वरना यह हादसा एक भीषण विस्फोट में तब्दील हो सकता था. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में मिले ट्रक चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया.
गांव वालों की मांग है कि भारी वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जाए. खासकर उन पर जो ज्वलनशील सामग्री लेकर चलते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और जान जोखिम में डालने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. हादसा को जरा सोचिए अगर दुकान में मौजूद सिलेंडर फट जाते तो क्या होता?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



