प्रेम प्रसंग के आरोप में विधवा को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, रहम की गुहार लगाती रही पीड़िता, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

A widow was stripped and paraded through her village on charges of having an affair, and the victim pleaded for mercy. A case was filed against three people, including a woman.

प्रेम प्रसंग के आरोप में विधवा को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, रहम की गुहार लगाती रही पीड़िता, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : बिलासपुर के पड़ोसी जिले के पेंड्रा के खोडरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रानीझाप गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. प्रेम प्रसंग के आरोप में 35 साल की विधवा महिला के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई. बल्कि उसे अर्धनग्न कर गांव की गलियों में घुमाया गया और उसके शरीर पर गोबर लगाया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी थी. इसके बाद उसका गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर से प्रेम संबंध हो गया. सामाजिक दबाव और लोक-लाज के डर से दोनों 29 अक्टूबर को गांव छोड़कर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले चले गए.
शुक्रवार को जब दोनों वापस गांव लौटे. तो गांव में तनाव के हालात बन गए. और मामला खोडरी चौकी तक पहुंचा. पुलिस चौकी में महिला ने स्पष्ट रुप से हरि प्रसाद के साथ रहने की इच्छा जताई.
शुक्रवार रात को हरि प्रसाद और महिला को गांव के भुल्लन गोंड़ ने अपने घर में शरण दी. शनिवार सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, उसके भाई मनोज राठौर और यशोदा राठौर अन्य लोगों के साथ महिला के घर पहुंचे. आरोप है कि तीनों ने जबरन घर में घुसकर महिला को बाहर खींचा और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे गांव की गलियों से होते हुए मुख्य मार्ग स्थित काली मंदिर तक ले गए.
चश्मदीदों के मुताबिक इस दौरान महिला के साथ अत्यंत अपमानजनक व्यवहार किया गया. घटना के समय पीड़िता रहम की गुहार लगाती रही. लेकिन आरोपियों ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई.
बाद में गांव के अमर सिंह धुर्वे, दशरथ विश्वकर्मा सहित कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे कपड़े उपलब्ध कराए. फौरन पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज और बयान के लिए अपने साथ ले गई.
खोडरी पुलिस ने मुख्य आरोपी सरोज राठौर, मनोज राठौर और यशोदा राठौर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस अमानवीय मामले से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रेम प्रसंग के चलते किस तरह समाज के कुछ ठेकेदारों ने विधवा महिला की किस तरह सरेराह बेइज्जत कर निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB