गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में ले ली जान, तेज रफ्तार थार से टकराकर महिला श्रद्धालु की मौत, टोल-प्लाजा में 500 देकर भागे, चार आरोपी गिरफ्तार
A woman devotee died after colliding with a speeding Thar to impress her girlfriend, four people arrested for paying 500 rupees at a toll plaza and fleeing.
डोंगरगढ़ : भिलाई से मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल डोंगरगढ़ जा रही 21 साल की महिमा साहू की जिंदगी 24 सितंबर की रात सड़क हादसे में खत्म हो गई. घटना सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी के पास नेशनल हाईवे पर हुई. जहां तेज रफ्तार थार नम्बर CG 04 QC 8007 की टक्कर से महिमा की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपनी रसूखदार पृष्ठभूमि का फायदा उठाते हुए कार चला रही थी. वजह थी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करना और दिखाना कि “हम भी कुछ कर सकते हैं” तेज रफ्तार और नाबालिग की स्टंट जैसी लापरवाही ने मासूम महिमा की जान ले ली.
इस मामले में पुलिस ने कार जब्त कर वाहन स्वामी रजत सिंह, नयन सिंह, राजू कुमार धुर्वे और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 106, 61(2), 238 बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
हादसा पूरी तरह से गाड़ी चलाने में लापरवाही और नियंत्रण खोने की वजह से हुआ. इस हादसे ने सिर्फ सड़क सुरक्षा का मुद्दा उजागर नहीं किया. बल्कि यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रसूखदार परिवारों के नाबालिग क्यों बिना जिम्मेदारी के वाहन चला रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर सुरक्षा इंतजामों की कमी की वजह से यह हादसा और भी गंभीर हो गया. यह हादसा न सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी है. बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चेतावनी भी है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और अभिभावकों की उदासीनता मिलकर मासूमों की जान खतरे में डाल सकती है. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरु कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



