सामूहिक दुष्कर्म मामला, 36 घंटे में खुलासा, जबरदस्ती बाइक में बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर नशे में बारी-बारी से किया रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Gang rape case solved within 36 hours; forced onto bike, taken to secluded area, raped in turn while intoxicated; 3 accused arrested

सामूहिक दुष्कर्म मामला, 36 घंटे में खुलासा, जबरदस्ती बाइक में बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर नशे में बारी-बारी से किया रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम : जिला कबीरधाम में युवती के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कबीरधाम पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कराया कि तीन युवकों ने पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी. इस रिपोर्ट पर महिला थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 70(1), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
इस मामले की जांच के लिए कई विशेष टीम गठित की गईं. इन टीमों ने अलग-अलग मोर्चों पर कार्यवाही की. अपराधियों की धरपकड़, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन का परीक्षण, तथा मुखबिर तंत्र के जरिए मिली ख़बरों का मिलान किया गया. इसी कड़ी में बड़े पैमाने पर छापामार कार्यवाही की गई और पूरे जिले से करीब 150 से 200 संदेहियों को थानों में लाकर गहन पूछताछ की गई. पूछताछ से मिले अहम सुरागों को तकनीकी शाखा की जानकारी और डिजिटल सबुतों से जोड़कर आरोपियों की शिनाख्त तय की गई.
इसके बाद पुलिस टीमों ने सघन घेराबंदी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता द्वारा की गई पहचान कार्यवाही में आरोपियों की पुष्टि हुई और आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया. जांच से यह तथ्य भी उजागर हुआ कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं. जो चोरी जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं.
गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु पिता दिलीप खरे उम्र 22 साल निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा
2. नसीम अहमद उर्फ छोटू पिता नफीस खान उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा
3. मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु पिता मोहम्मद अयूब उम्र 21 साल निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t