शौच के लिए गई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे, आरोपी राजू गिरफ्तार

A 13-year-old girl who had gone to the toilet was raped by a young man from the same village, who was sent behind bars and the accused, Raju, was arrested.

शौच के लिए गई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे, आरोपी राजू गिरफ्तार

बिलासपुर/मस्तूरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गतौरा में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.  पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 साल की नाबालिक लड़की रोज की तरह स्कूल से लौटने के बाद शौच के लिए घर से बाहर गई थी. तभी गांव के ही युवक राजू मरकाम ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया.
दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई. जिसके बाद परिजनों ने फौरन मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू मरकाम को हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t