लंबे समय से मायके में रह रही महिला ने नदी में कूदकर किया सुसाइड, शव बरामद, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम!
A woman who had been living at her parents' home for a long time committed suicide by jumping into a river; her body was recovered, likely due to a family dispute.
राजनांदगांव : मोहारा में शिवनाथ नदी में कूदकर महिला ने खुदकुशी कर ली. महिला की पहचान ममता नगर निवासी सरिता पटेल उम्र 45 साल के रुप में हुई है. जो लंबे समय से अपने मायके में रहती थी. खुदकुशी की वजह साफ नहीं हुई है. बसंतपुर पुलिस ने बताया कि मृतिका सरिता पटेल बुधवार रात अपने घर से निकली.
रात में ही वह मोहारा पहुंची और शिवनाथ नदी में कूद गई. परिजनों ने मामले की खबर पुलिस को दी. रात में अंधेरे की वजह से महिला को तलाश नहीं किया जा सका. गुरुवार सुबह गोताखोरों की टीम महिला को तलाशने में जुटी.
तभी नदी के गहराई वाले हिस्से में सरिता पटेल का शव बरामद हुआ. जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के बयान के बाद खुदकुशी की वजह सामने आएगी. हालांकि इस मामले को पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



