रेलवे स्टेशन पर अचानक युवक की मौत, मोबाइल गायब होने पर परिजनों ने जताई शंका, इधर बाइक एक्सीडेंट में BSP कर्मी के बेटे की गई जान

A young man died suddenly at the railway station, his family expressed suspicion over his missing mobile phone, while the son of a BSP worker died in a bike accident.

रेलवे स्टेशन पर अचानक युवक की मौत, मोबाइल गायब होने पर परिजनों ने जताई शंका, इधर बाइक एक्सीडेंट में BSP कर्मी के बेटे की गई जान

बाइक एक्सीडेंट में BSP कर्मी के बेटे की दर्दनाक मौत

दुर्ग/भिलाई : भिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएसपी कर्मचारी शिवराम सिंह के बेटे रविकुमार की मौत हो गई. घटना 29 नवंबर की रात हुई जब रविकुमार अपने घर से बाइक लेकर घुमने के लिए निकला था.
प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने रात 8 बजे बेटे को घर से जाते हुए देखा। लेकिन देर रात 1.20 बजे फोन पर खबर मिली कि उनका बेटा जवाहर उद्यान के पास हादसे का शिकार हो गया है. खबर मिलते ही प्रार्थी फौरन मौके पर पहुंचे और देखा कि रविकुमार अपनी मोटर साइकिल के नियंत्रण खो बैठा और बिजली के खंभे से टकरा गया. हादसे में रविकुमार के माथे, सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आईं. घायल हालत में उसे फौरन जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
भिलाईनगर पुलिस ने घटना के बाद मर्ग कायम किया और जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण की अनदेखी का परिणाम प्रतीत होती है. पुलिस आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. और वाहन के तकनीकी पक्ष की भी जांच कर रही है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह इलाका रात में बाइक और अन्य वाहनों की तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है. और ऐसे हादसों का ख़तरा बना रहता है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी पूरी उम्मीद पुलिस की जांच और मर्ग रिपोर्ट से होगी। ताकि यह साफ हो सके कि हादसे की असली वजह क्या रही. परिवार और स्थानीय लोगों ने रविकुमार की असामयिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. पुलिस अधिकारी भी हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रेलवे स्टेशन पर अचानक युवक की मौत, मोबाइल गायब होने पर परिजनों ने जताई शंका

रायगढ़ : अहमदाबाद से हावड़ा जा रही ट्रेन में यात्रा कर रहे पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक की रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद–हावड़ा ट्रेन रायगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची. इसी दौरान यात्री सूरज साव पिता भोलानाथ साव, निवासी वैष्णव पारा, हुगली ट्रेन से उतरते ही गश खाकर प्लेटफार्म पर गिर पड़े. जीआरपी ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक के मामा ने बताया कि सूरज अहमदाबाद से हावड़ा लौट रहे थे. सफर के दौरान तबीयत खराब होने पर वे रायगढ़ स्टेशन पर उतर गए. लेकिन नीचे उतरते ही उन्हें अटैक आया और वे गिर पड़े.
परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें जीआरपी के जरिए दी गई. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सूरज का मोबाइल फोन घटना स्थल से गायब है. जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. परिजनों का कहना है कि मोबाइल मिल जाता तो यात्रा और घटनाक्रम की कई बातों की स्पष्ट जानकारी मिल जाती.
इस बीच जीआरपी पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई प्राकृतिक मौत मालूम होता है. फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. मोबाइल फोन की तलाश और घटना की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t