नेशनल हाइवे पर लूटपाट, घात लगाए चार बदमाशों ने ट्रक रोका, ड्राइवर को पीटकर 13 लाख रुपये लूटे, चालक पर ही गहराया शक
A robbery on the national highway: four criminals ambushed a truck, beat the driver, and looted ₹1.3 million (approximately $1.3 million in cash).
जशपुर : जशपुर जिले में ट्रक चालक से फिल्मी अंदाज में 13 लाख रुपए की लूट हो गई. ट्रक चालक रांची से माल खाली करने के बाद आलू लोड कर आ रहा था. जिसके चालक से 13 लाख रुपए लूट का मामला सामने आया है. चार अज्ञात लूटेरों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर हाथ-पांव बांध दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. हालांकि जांच में जूटी पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है. फिर भी पुलिस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जशपुर के बालाछापर में हाइवे पर एक ट्रक नम्बर CG14 MT 6190 से रांची से माल खाली करने के बाद आलू लोड कर आ रहा था. जिसके चालक के पास रांची के माल का 13 लाख रुपए भी था. जिसको कथित रुप से चार व्यक्तियों के द्वारा ड्राइवर से लूट कर फरार हो गए.
मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर जब ट्रक ड्राइवर से विस्तृत पूछताछ किया तो ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह रांची से आ रहा था. सुबह 6 बजे बालछापर के पास, लघु शंका के लिए ट्रक रोककर नीचे उतरा था. तभी पीछे से एक चार पहिया गाड़ी आई. जिसमें से चार लोग उतरे. और उसके हाथ पैर को बांधकर गिरा दिए. एक व्यक्ति के द्वारा डंडे और पत्थर से भी चोट पहुंचाया गया फिर उनके द्वारा गाड़ी में रखे 13 लाख रुपए को और मोबाइल फोन को लूटकर भाग खड़े हुए. डोडकचौरा ढाबा के पास चालक का मोबाइल गिरा मिला था.
खबर पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का मेडिकल मुलाहिजा कराया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की सायबर टीम सीसीटीवी खंगाल रही है. पुलिस की पार्टियां, झारखंड की ओर रवाना की गई है. हालांकि ड्राइवर के बयान में विरोधाभाष भी है. जैसे कि उसने बताया कि उसका हाथ बांधा गया था. लेकिन हाथ में बांधने के कोई निशान नहीं है. उसने यह भी बताया गया था कि उसके पैर में डंडे से और कमर पर पत्थर से हमला किया गया. जबकि उसके मेडिकल मुलाहिजा में कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा था. साथ ही उसने यह भी बताया था कि लुटेरों ने लूट करते समय उसे जमीन पर गिरा दिया था. ड्राइवर के मुताबिक उस वक्त सुबह के 6 बज रहे थे. अगर उसे गिराया गया होता तो निश्चित रुप से ओश की वजह से उसके कपड़े गीले रहते और घासफूस का कुछ अंश जरुर चिपके रहता.
जबकि ऐसा नहीं था. ड्राइवर के द्वारा कभी सामने की तरफ हाथ बांधना बता रहा है. कभी पीछे की तरफ हाथ बांधना.. पुलिस उसके बयान में आए विरोधाभासों का भी अध्ययन कर रही है. पुलिस की जांच का एक एंगल यह भी है. जांच टीम हाईवे पर लगे CCTV कैमरों के साथ-साथ नजदीकी टोल प्लाजा के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि ट्रक के पीछे या आसपास चल रहे संदिग्ध वाहनों की पहचान की जा सके.
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी के बताए मुताबिक पुलिस लूट की सभी संभावित एंगल पर प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है. पुलिस की कोशिश होगी. अगर घटना घटित हुई है. तो लुटेरों को जल्द पकड़ा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



