ट्रेन की चपेट में आने से इयरफोन लगाकर गाना सुन रहे युवक की मौत, रेल्वे ट्रैक पर मिला चार्जर-टिफिन-चप्पल, 50 मीटर तक घसीटाया शव

A young man listening to music with earphones was struck by a train and died. His charger, tiffin, and slippers were found on the railway track. His body was dragged for 50 meters.

ट्रेन की चपेट में आने से इयरफोन लगाकर गाना सुन रहे युवक की मौत, रेल्वे ट्रैक पर मिला चार्जर-टिफिन-चप्पल, 50 मीटर तक घसीटाया शव

दुर्ग : दुर्ग जिले के ठगड़ा बांध रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक की पहचान विष्णु यादव (22 साल) के रुप में की है. वह मजदूरी करने घर से निकला था. ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया. शव के कई हिस्से रेलवे लाइन पर बिखर गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 अक्टूबर को  सुबह 7:45 बजे मृतक विष्णु यादव उम्र 22 साल मजदूरी करने घर से निकला था, युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल पर गाना सुन रहा था. तभी ठगड़ा बांध रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया, शव के कई हिस्से रेलवे लाइन पर बिखर गए थे,
यह हादसा बालोद-दुर्ग रेलमार्ग पर M-869 नंबर खंभे के पास हुआ. ट्रेन अंतागढ़ से रायपुर जा रही थी. मृतक विष्णु यादव विद्युत नगर के पास जोगी नगर का रहने वाला था. वह मजदूरी करता था.
चश्मदीदों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल पर गाना सुन रहा था. उसके कानों में इयरफोन लगे थे. जिसके कारण उसे ट्रेन के आने का एहसास ही नहीं हुआ. वह मजदूरी के करने टिफिन लेकर घर से निकला था.
हादसे के बाद युवक का टिफिन और मोबाइल चार्जर केबल रेलवे ट्रैक के पास बिखरा हुआ मिला। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया. शव के कई हिस्से रेलवे लाइन पर बिखर गए थे.
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस को खबर दी. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
विष्णु यादव अपने माता-पिता के तीन बेटों में सबसे छोटा था. उसका परिवार मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है.. इस आकस्मिक घटना से परिवार सदमे में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t