हाथी को देखकर भाग रही युवती गिरकर घायल, 29 किसानों की फसल को रौंदा, गांव में रात में आ रहा भालू, इधर बीमार ऊंट की मौत, मालिक पर कार्रवाई की मांग

A young woman fleeing after seeing an elephant was injured, the crops of 29 farmers were trampled, a bear was seen visiting the village at night, and a sick camel died, demanding action against its owner.

हाथी को देखकर भाग रही युवती गिरकर घायल, 29 किसानों की फसल को रौंदा, गांव में रात में आ रहा भालू, इधर बीमार ऊंट की मौत, मालिक पर कार्रवाई की मांग

हाथी को देखकर भाग रही युवती गिरकर घायल, 29 किसानों की फसल को रौंदा

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी को देखकर भाग रही युवती गिरकर घायल हो गई. उसके कमर और गले के पास चोट आई है.बाकारूमा रेंज के रैरूमा गांव में बुधवार की रात एक हाथी के आने से अफरा-तफरी मच गई.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को खबर दी। वनकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल 17 वर्षीय कुंती मांझी को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया। विभाग की ओर से युवती को तुरंत सहायता राशि दी गई.
हाथियों ने 29 किसानों की फसल की नुकसान
इसी रात क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाथियों ने कुल 29 किसानों की फसलें रौंद डालीं। कापू रेंज के पसउडेरा गांव में 9 किसानों, पारेमेर में 5, दर्रापारा और कमरई में 9, छाल के सिंघीझाप में 3, बनहर में 1 और धरमजयगढ़ में 2 किसानों के धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड बीते कई दिनों से गांवों के आसपास घूम रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 74 हाथी विचरण कर रहे हैं.
छाल रेंज – 28 हाथी
धरमजयगढ़ रेंज – 7 हाथी
बाकारूमा रेंज – 1 हाथी
लैलूंगा रेंज – 2 हाथी
कापू रेंज – 32 हाथी
घरघोड़ा रेंज – 2 हाथी
रायगढ़ रेंज – 2 हाथी
इनमें 35 नर, 25 मादा और 14 शावक शामिल हैं. वन विभाग के अनुसार, त्योहारी सीजन में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. ताकि फसल और जनहानि से ग्रामीणों को सुरक्षित रखा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गांव में रात में आ रहा भालू

महासमुंद : कोमाखान वन मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत उखरा और आश्रित ग्राम अमेरा में इन दिनों एक भालू घूम रहा है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
पूर्व सरपंच नवनीत नाग ने बताया कि पिछले एक महीने से भालू रात में गांव में आ जाता है. जो गली में घूमते रहता है. और सुबह होने के पहले ही भाग जाता है. गांव के पास ही जंगल है. इससे आए दिन जंगली जानवर गांव में खाने की तलाश में पहुंच जाते हैं.
मालूम हो कि एक महीने पहले अमेरा में एक बुजुर्ग महिला पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया था. जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी. प्राथमिक उपचार के लिए बागबाहरा में भर्ती कराया गया था. साथ ही एक किराना दुकान में रखे गुड़ को भालू ने चट कर दिया था. सुबह होते ही ग्रामीण शोर मचाने से भालू खेत की तरफ भाग गया. इसी तरह कोमाखान बिड़ोरा बटोरा कुलिया गांवों में भालू विचरण करते देखा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बीमार ऊंट की मौत, मालिक पर कार्रवाई की मांग

कोरबा : कोरबा के बालको नगर में स्थित सतनाम नगर इलाके में एक बीमार ऊंट की असामयिक मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊंट का मालिक उसे जंगल में रस्सी से बांधकर भाग गया. ऊंट की मौत की खबर मिलने पर छत्तीसगढ़ हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी ने उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ली.
सतनाम नगर में पिछले कुछ दिनों से ऊंट की हालत काफी खराब थी. स्थानीय निवासियों ने देखा कि ऊंट की शारीरिक हालत लगातार बिगड़ रही थी. जिसकी वजह से वह चलने में असमर्थ हो गया था. उसके शरीर के कई हिस्सों में बीमारी के लक्षण साफ दिखाई दे रहे थे. आखिरकार उसकी मौत हो गई. जिसके बाद वेलफेयर सोसाइटी ने जेसीबी की मदद से उसका अंतिम संस्कार किया.
स्थानीय निवासी सावित्री गोंड ने बताया कि कुछ लोग ऊंट को बाहर से लेकर आए थे और उसे जंगल में छोड़ दिया. इसके बाद वे वहां से भाग गए. सावित्री ने इस घटना की जानकारी 112 नंबर और वेलफेयर सोसाइटी को दी. जिसके बाद पशु चिकित्सक उसकी देखभाल करने पहुंचे. उन्होंने ऊंट को छोड़कर भागने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t