महादेव सट्टा एप के तीन बड़े खिलाड़ियों को ACB ने दबोचा, 100 मोबाइल और 500 एक्टिव सिम जप्त, 5 सटोरिये मुम्बई से गिरफ्तार
ACB caught three big players of Mahadev Satta App 100 mobiles and 500 active SIMs seized 5 bookies arrested from Mumbai
बिलासपुर : महादेव सट्टा एप में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. अलग अलग राज्यों में छापामार कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों से सौ मोबाइल और 500 सिम जप्त किया गया और सभी सिम एक्टिवेट है.
इसी कड़ी में ब्यूरो को महादेव बुक मामले में एक अहम् जानकारी मिली कि देश भर में चलने वाले पैनल से जुड़े हुए व्हाट्सअप नंबर अलग-अलग राज्यों में सेंटर बनाकर रखे गये हैं. इन सेंटरों को ओटीपी सेंटर के नाम से जाना जाता है. इन सेंटरों में फिजिकल सिम को रिचार्ज करने और ओटीपी लेने के लिये रखा जाता है जबकि इन नंबर्स का व्हाट्सअप दुबई के हेड ऑफिस से ऑपरेट किया जाता है.
इन नंबरों को महादेव बुक से जुड़े हुए अलग-अलग प्लेटफार्म जैसे रेड्डी अन्ना, फेयर प्ले, लोटस, लॉयन बुक, डायमंड बुक, सीबीटीएफ बुक, अंबानी बुक आदि के कस्टमर केयर नंबर के नाम से जाना जाता है. इन नंबरों के व्हाट्सअप में मैसेज करने से ऑटो जनरेटेड मैसेज प्राप्त होते हैं कि किस एकाउंट में पैसे डिपाजिट करने हैं ? कैसे सट्टा खेलने के लिये आईडी मिलेगी.
ब्यूरो ने इस बारे में देश भर के 4 राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ के दर्जन भर से ज्यादा सेंटर्स में एक साथ रेड कार्यवाही की गई. जहां से इस सिम एक्टिवेशन और ओटीपी ग्रुप से जुड़े हुए 3 आरोपी 01. अतुल सिंह परिहार निवासी भिलाई, 02. विश्वजीत राय चौधरी निवासी भिलाई और 03. भारत ज्योति पाण्डेय, निवासी ग्राम मंगीतपुर, जिला रोहतास, बिहार को गिरफ्तार किया गया.
इनसे 100 से ज्यादा मोबाईल, लैपटॉप और 500 से ज्यादा सिम जप्त किये गए हैं. सभी सिम देश भर में चल रहे करीब 500 पैनलों से जुड़े हुए हैं. सिम मिलने से ब्यूरो को इन सभी पैनल के बारे में अहम् जानकारी मिलेगी.
आरोपियों ने ऊंची कमीशन पर कार्पोरेट बैंक खाते (ऐसे बैंक खाते, जिनमें अनलिमिटेड यूपीआई पेमेंट हो सकते हैं) भी दिये जाते थे. यह महादेव बुक के खिलाफ इस तरह की पहली कार्यवाही है. आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है. इनसे पूछताछ में और भी अहम् खुलासा किये जाने की उम्मीद है. मामले में पूछताछ और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : रायपुर के थाना गंज के अपराध क्रमांक 281/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 केमामले में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 अगस्त 2024 को गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह स्थित एक्सप्रेस-वे अण्डर ब्रीज के नीचे चार पहिया वाहन में महादेव एप के जरिए ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी 01. यामंत चन्द्राकर पिता खेमलाल चन्द्राकर उम्र 30 साल निवासी ग्राम चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग और 02. ओम प्रकाश चन्द्राकर पिता खेमलाल चन्द्राकर उम्र 33 साल निवासी ग्राम चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 3 नग मोबाईल फोन और थार कार नम्बर CG07 CQ 9976 जुमला कीमत करीब 16,85,000/- रुपये जप्त कर कार्यवाही किया गया था.
ऑर्गेनाइजेशनल इनपुट और गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ में पाया गया कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के मुम्बई में बैठकर महादेव एप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर मुम्बई महाराष्ट्र रवाना किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि जूहू तारा स्थित होटल रमी जेस्ट लाईन के एक कमरे में सट्टा संचालित कर रहे थे. टीम के सदस्यों द्वारा होटल के कमरे में रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में कुल 5 व्यक्ति मौजूद थे, जो लैपटॉप और मोबाईल फोन के जरिए सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे.
सटोरियों के मोबाईल फोन व लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा महादेव एप के जरिए ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया. जिस पर सभी 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल लैपटॉप 2 नग, मोबाईल फोन 15 नग, नगद रकम 11,640/- रुपये और 2 नग पेन ड्राईव जुमला कीमत करीब 4,00,000/- रुपये जप्त कर सटोरियों जिनमे 01. कपिल मेहरा पिता दीनानाथ मेहरा उम्र 34 साल निवासी मकान नम्बर 786/4 हाथीताल कॉलोनी राधास्वामी सत्संग भवन के पास थाना गोरखपुर जबलपुर मध्यप्रदेश, 02. रोहित पंजवानी पिता नारायण दास पंजवानी उम्र 34 साल निवासी चकरभाठा पानी टंकी के पास कैम्प वार्ड नम्बर 14 थाना चकरभाठा बिलासपुर छ.ग., 03. शेखर कुकरेजा पिता स्व रमेश कुकरेजा उम्र 35 साल निवासी कटंगा चौक थाना गोरखपुर जिला जबलपुर मध्यप्रदेश, 04. अनमोल पथरिया पिता सुनील पथरिया उम्र 27 साल निवासी रांझी इंडियन कॉफी हॉउस के पास थाना रांझी जिला जबलपुर मध्यप्रदेश और 05. सागर चेतवानी पिता महेश कुमार चेतवानी उम्र 24 साल निवासी राजकिशोर नगर मस्जिद चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



