अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, 9 वाहन जब्त बकली और राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ा एक्शन

Administration's strict action on illegal sand excavation, 9 vehicles seized, major action by joint team in Bakli and Rajim area

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, 9 वाहन जब्त बकली और राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ा एक्शन

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है. कलेक्टर बीएस उइके के कड़े निर्देशों और सतत निगरानी के तहत खनन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बकली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी (चेन पोकलेन मशीन) तथा रेत परिवहन में लगे 4 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया.
प्रशासन की यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की नहीं है. इससे पहले 1 से 2 जून 2025 की दरम्यानी रात बाकली-चौबेबांधा-पिताईबंद (तहसील राजिम) क्षेत्र में भी अवैध रेत परिवहन पर करारा प्रहार करते हुए 4 अन्य हाइवा वाहन जब्त किया गया था. कुल मिलाकर 9 भारी वाहन राजिम और पांडुका थाना परिसरों में जब्ती की स्थिति में रखे गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB