PM आवास योजना में गजब फर्जीवाड़ा, बेलसरा में सरपंच ने योजना का पैसा हड़पकर बनवाया अपनी बहू का मकान, जांच के आदेश

Amazing fraud in PM Awas Yojana, Sarpanch in Belsara got his daughter-in-law's house built by embezzling the scheme's money, orders of investigation

PM आवास योजना में गजब फर्जीवाड़ा, बेलसरा में सरपंच ने योजना का पैसा हड़पकर बनवाया अपनी बहू का मकान, जांच के आदेश

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में तखतपुर के ग्राम पंचायत बेलसरा में पीएम आवास योजना को कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने शर्मसार कर दिया है. ग्राम के सरपंच और रोजगार सहायक पर आरोप है कि उन्होंने गरीब परिवारों के नाम पर आवंटित मकान और राशि किसी और के नाम पर ट्रांसफर कर दिया. एक मामला तो और भी गंभीर है, जहां सरपंच ने एक पात्र लाभार्थी के नाम स्वीकृत आवास की राशि को अपनी बहू के नाम कर मकान बनवा लिया.
इससे पीड़ित परिवार को उनका हक का घर नहीं मिल सका. इस अन्याय के खिलाफ पीड़ित महिला और एक बुजुर्ग ने तखतपुर एसडीएम कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या रखी. मामले की गंभीरता को देखते हुए तखतपुर के एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. इस घटना ने शासन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या पीड़ितों को उनका न्याय मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB