अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगो को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, समय पर एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से तड़पते रहे घायल
An unknown vehicle hit three bike riders, one youth died on the spot, the injured kept on suffering due to the ambulance not reaching on time
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की सड़क मौत की बन चुकी है. यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं. शुक्रवार रात 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सेदम मुख्य मार्ग में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी. टक्कर इतना भयानक थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से घायल करीब एक घंटे तक तड़पते रहे और सड़क पर जाम लगा रहा. पुलिस और एंबुलेंस पहुंचने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मार्ग बहाल किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रात 9 बजे बाइक नम्बर CG15 EB 5625 में सवार युवक सूरज मझवार उम्र 25 साल पिता सोहन मझवार निवासी उदयपुर मानपुर अपने साथियों गोविंदपुर निवासी तुलेश्वर मझवार उम्र 22 साल पिता स्व कुंवरसाय और देवलाल उम्र 23 साल पिता जालिम मझवार के साथ अपने ससुराल जा रहा था.
इस दौरान सेदम मुख्य मार्ग में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में सूरज मझवार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तुलेश्वर और देवलाल गंभीर रुप से घायल हो गए. करीब एक घंटे वे सड़क पर पड़े रहे और रास्ता भी जाम हो गया. एक घंटे बाद पुलिस और एबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है.
इस हादसे में साथी बतौली के गोविंदपुर निवासी तुलेश्वर मझवार पिता स्व कुंवरसाय उम्र 22 साल का बायां पैर कट कर अलग हो गया. वहीँ एक अन्य युवक देवलाल पिता जालिम मझवार उम्र 23 साल के सिर में गंभीर चोट लगी है.
मृतक का ससुराल सेदम सेमरपारा में है. उसकी इसी साल शादी हुई थी. वह अपने साढू़ के घर कोट वन्दना से साथियों के साथ ससुराल आते समय सेदम में ही हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे से मृतक के परिजन सदमे में हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.
108 एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्हें 112 या प्राइवेट वाहन से अस्पताल लेकर जाना पड़ता है. समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से कई बार हसन में में घायल लोग अपनी जान गंवा देते हैं. बतौली क्षेत्र के लिए 108 एंबुलेंस सेवा वरदान नहीं अभिशाप साबित हो रहा है. इसके अलावा बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, नशे में गाड़ी चलाना और यातायात नियमों का पालन न करना हादसों की असल वजह है.
हफ्ते भर में 5 युवकों की गई जान
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में लगातार सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है. हफ्ते भर के अंदर सिलमा निवासी राजेश्वर, सुवारपारा निवासी आशीष, कुलदीप और शुक्रवार की रात उदयपुर मानपुर निवासी सूरज की मौत हो गई.
वहीं शुक्रवार की शाम 5 बजे मंगारी टीवीसीएल प्लांट के सामने दो बाइक की टक्कर में पुटूकेला तेलाईधार निवासी अजय कुमार पिता रामवृक्ष कोरवा उम्र 25 साल की मौत हो गई. इस हादसे में एक अन्य घायल को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



