रायपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म कर हत्या, गैरेज के बाहर डंप खड़ी कार में फेंकी लाश, पुलिस ने 2 दरिंदों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
In Raipur, a mentally disturbed woman was raped and murdered, her body was thrown in a car parked outside the garage, police arrested 2 criminals and sent them to jail
रायपुर : कार गैरेज में मिली महिला की लाश मामले में खुलासा हो गया है. गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी. इस मामले में दरिंदे सिद्धार्थ दीप और दाऊद दीप की गिरफ्तारी हुई है. नशे में दोनों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. यह मामला कोतवाली थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 सितबंर को पुजारी पार्क के पास गैरेज के बाहर खड़ी कबाड़ हो चुकी लावारिस कार के अन्दर एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी. जिसकी पहचान सिर्फ एक घुमंतु महिला के रुप में ही पुलिस कर पाई थी. महिला के पीएम रिपोर्ट में रेप के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी. पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुके इस मामले में कोतवाली समेत क्राइम ब्रांच की टीमें जुटी थी और आसपास के सीसीटीवी कैमरे समेत सभी तकनीकी सबूतों को खंगालने के बाद वारदात के बाद दो आरोपी जाते दिखाई दिए.
पुलिस ने कई महीनों की मशक्कत के बाद हुलिये के हिसाब से भाठागांव निवासी दाऊदीप और सिद्धार्थदीप को गिरफ्तार किया. पुलिस की टीम ने दोनो को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो दोनो पुलिस को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करते रहे. साथ ही उनके परिजन भी गलत लोगो को गिरफ्तार करने का दावा करने हुए थाने के बाहर हंगामा भी किया.
लेकिन पुलिस ने आरोपियो समेत उनके परिजनो को मौके सीसीटीवी दिखाने के बाद परिजनो का गुस्सा शांत और आरोपियो ने अपने गुनाह करना कबूला. फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ करने की बात कह रही है.
गिरफ्तार आरोपी
01. सिद्धार्थ दीप उर्फ उड़चंद पिता बिगनु दीप उम्र 22 साल निवासी बी.एस.यू.पी. ब्लॉक नं. 08 म.नं. 28 भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर
02. दाउद दीप पिता स्व भगत दीप उम्र 23 साल निवासी बी.एस.यू.पी. ब्लॉक नं. 06 म.नं. 26 भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



