तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहीं प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Anganwadi workers and assistants are on a three-day strike, protesting over 10-point demands and warning of a fierce agitation.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने फ्लायओवर के नीचे तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गई हैं. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वे पहले भी कई बार आंदोलन और धरना कर चुकी हैं. लेकिन राज्य और केंद्र सरकार उनकी बातों और मांगों को लगातार अनसुना कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आगे भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी.
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार उनसे बहुत ज्यादा काम ले रही है और एसआईआर के कार्यों में भी ड्यूटी लगाई जा रही है. इसके बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं. उनका कहना है कि सरकार उन्हें मजदूर का दर्जा भी नहीं दे रही. जबकि उन्हें न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतनमान मिलना चाहिए। इसको लेकर देशभर में 10 दिनों की हड़ताल जारी है. जबकि छत्तीसगढ़ में वे फिलहाल तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रही हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं होतीं तो आगे आंदोलन और भी तेज किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



