गर्लफ्रेंड के साथ गलत हरकत करने से नाराज बॉयफ्रेंड ने हथियार से किया कत्ल, युवक की झाड़ियों में मिली लाश, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
Angered by misbehavior with girlfriend boyfriend murdered her with a weapon young man body found in bushes 3 including a minor arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार अपराधों में बढ़त देखने को मिल रही है. आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामलों से लोगों में दहशत का माहौल है. वहीँ राजधानी में भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. युवक की लाश खाली पड़े प्लॉट में मिली है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लकड़ी इक्कट्ठा करने गई महिलाओं ने खदान पारा क्षेत्र में लाश को झाड़ियों में देखा तो ग्राम सरपंच बाहनाकाडी ने फौरन इसकी खबर थाना मंदिर हसौद पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या करके 10 फ़ीट तक घसीटकर झाड़ियों में फेंका गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. शव के पास खून के निशान भी पाए गए. कुछ घंटे की जांच के बाद मृतक की पहचान रमेश कोल उम्र 19 साल निवासी बघौर, जिला सिधी के रुप में हुई. रमेश पास के दुबे गिट्टी खदान में हाईवा हेल्पर का काम करता था.
युवक की शिनाख्ती के बाद पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी. इस दौरान तकनीकी सबूतों और मुखबिर की खबर के आधार पर पता चला कि मृतक को आखिरी बार किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और एक नाबालिग के साथ देखा गया था. पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. इस दौरान तीनों ने हत्या की बात कबूल कर ली.
आरोपियों ने बताया कि रमेश ने किशन की महिला मित्र के साथ गाली-गलौच की थी, जिससे किशन नाराज था. 25 नवंबर की रात, खदान पारा के पास खेत में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आरोपियों ने रमेश के सिर पर लकड़ी की डंडी से कई वार किए. जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया.
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की डंडी और मृतक का मोबाइल फोन आरोपियों के पास से बरामद कर लिया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



