महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रहीं युवतियों पर हमला, छेड़छाड़ के बाद मारपीट, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा, एक पीड़िता की काटी उंगली
Attack on girls returning from birthday party at Mahadev Ghat, molested and then beaten up, beaten badly when they protested, one victim's finger chopped off
रायपुर : राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव घाट इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां बीती रात कुछ बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए बर्थडे पार्टी से लौट रही वॉलीबॉल खिलाड़ी युवतियों के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. इस हमले में एक युवती की उंगली धारदार हथियार से काट दी गई. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवतियां बिलासपुर और कोरबा जिलों की निवासी हैं. जो रायपुर में एक परिचित की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थीं. पार्टी के बाद जब वे रात को महादेव घाट क्षेत्र से होकर लौट रही थीं. तभी कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया. शुरुआती तौर पर आरोपियों ने युवतियों से अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ शुरु की. जब युवतियों ने इसका विरोध किया. तो आरोपी और ज्यादा हमलावर हो गए.
विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला कर दिया. युवतियों को सड़क पर घसीटते हुए पीटा गया. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गईं. घटना की भयावहता तब और बढ़ गई जब एक युवक ने धारदार हथियार निकालकर एक युवती की उंगली पर वार कर दिया. जिससे उसकी उंगली काट दी गई. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद कुछ स्थानीय राहगीरों ने युवतियों को घायल हालत में देखा और फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि कुछ युवतियां मानसिक रुप से भी गहरे सदमे में हैं और इस हमले से बुरी तरह डरी हुई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. हालांकि पुरानी बस्ती थाना पुलिस के मुताबिक अभी तक पीड़ित युवतियों या उनके परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
पुलिस ने यह भी साफ़ किया है कि जैसे ही शिकायत मिलेगी. आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



