मकान क्षतिपूर्ति का मुआवजे के नाम पर सौदेबाजी, तहसील के बाबू ने मांगी रिश्वत, ACB ने 25 हजार की घूस लेते आरोपी तोखन को रंगे हाथों दबोचा

Bargaining over compensation for house damage, Tehsil clerk demands bribe, ACB catches accused Tokhan red-handed while accepting a bribe of 25,000

मकान क्षतिपूर्ति का मुआवजे के नाम पर सौदेबाजी, तहसील के बाबू ने मांगी रिश्वत, ACB ने 25 हजार की घूस लेते आरोपी तोखन को रंगे हाथों दबोचा

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के जरही स्थित नायब तहसीलदार कार्यालय में पदस्थ लिपिक को सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. लिपिक पर मकान क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलाने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है.
सूरजपुर जिले के कोटेया निवासी रमेश राजवाड़े का घर बारिश के दौरान आई आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था. पटवारी द्वारा नुकसान का आकलन कर मुआवजा का केस तैयार किया गया. जो नायब तहसील कार्यालय जरही में पेंडिंग था. हर्जाने के लिए 80 हजार रुपये का मुआवजा मंजूर हुआ था.
मुआवजा की रकम दिलाने के लिए नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक तोखन सिंह सोढ़ी ने रमेश राजवाड़े से आधी रकम यानी 40 हजार रुपये बतौर रिश्वत की मांग की. रमेश राजवाड़े ने 15 हजार रुपये देने के बाद केस पास करने की बात कही. लेकिन लिपिक ने बाकी 25 हजार रुपये और मांगे. इससे परेशान होकर रमेश राजवाड़े ने सरगुजा एसीबी में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत की जांच और रिश्वत मांगने की तस्दीक के बाद एसीबी के निरीक्षक शरद सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की. केमिकल लगे नोट शिकायतकर्ता को देकर नायब तहसील कार्यालय भेजा गया. जैसे ही रमेश राजवाड़े ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लिपिक को दिया और उसने रकम अपनी जेब में रखी. तय इशारे पर एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर लिपिक को गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि रिश्वत लेते पकड़ा गया तोखन सिंह सोढ़ी पहले हाईस्कूल जरही में चपरासी के पद पर पदस्थ था और बाद में लिपिक का काम कर रहा था. पूर्व तहसीलदार द्वारा कार्यालय में संलग्न किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि उसके नियमित पदोन्नति की स्थिति साफ नहीं है. एसीबी ने आरोपित तोखन सिंह सोढ़ी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t