छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर: आरक्षण प्रक्रिया पर अचानक लगाई रोक, लोगों में होने लगी कई तरह की चर्चाएं

Big news regarding three-tier panchayat elections in Chhattisgarh: Reservation process suddenly stopped, various discussions started among people

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर: आरक्षण प्रक्रिया पर अचानक लगाई रोक, लोगों में होने लगी कई तरह की चर्चाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आगामी दिनों होने वाले आरक्षण की प्रक्रिया स्‍थगित कर दी गई है. बता दें पंचायत विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है. 
पंचायत विभाग ने इससे पहले सभी जिलों को पत्र जारी कर ग्राम पंचायत, जनपद और जिला पंचायत के लिए वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया 20 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया था. महासमुंद समेत कई जिलों के कलेक्टर्स ने अलग-अलग इलाकों के हिसाब से आरक्षण के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया था. सरकार के फैसले के बाद आरक्षण की प्रक्रिया फिर से कब होगी इसे लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
लेकिन अचानक आरक्षण की प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने से कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. सरकार ने यह नहीं बताया कि है कि आरक्षण की प्रक्रिया को क्यों रोका गया है.
पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया रोके जाने पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है. विपक्ष ने कहा कि धान खरीदी में बड़ी विफलता के बाद अब पंचायत चुनाव भी भगवान के भरोसे है. बता दें कि राज्य की जनता इस बार सीधे मेयर का चुनाव करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI