पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन, सीटों के नीचे गुप्त तहखाना अंदर नोटों की गड्डियां, महाराष्ट्र पासिंग कार से तीन करोड़ नकद बरामद!

Biggest police action, secret cellar under seats with bundles of currency notes inside, Rs 3 crore cash recovered from Maharashtra passing car!

पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन, सीटों के नीचे गुप्त तहखाना अंदर नोटों की गड्डियां, महाराष्ट्र पासिंग कार से तीन करोड़ नकद बरामद!

बालोद : एक बेहद सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया. जिसकी तलाशी लेने पर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए. कार के अंदर करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी छिपाई गई थी. जिसे गिनने में पुलिस के पसीने छूट गए. यह कार्रवाई बालोद-धमतरी सीमा क्षेत्र अंतर्गत मोखा गांव के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद पुलिस वाहनों की रुटीन चेकिंग कर रही थी. तभी महाराष्ट्र पासिंग की एक क्रेटा कार नम्बर MH 04 MA 8035 वहां से गुजरी. पुलिस ने जब कार को शक के आधार पर रोका और पूछताछ शुरु की तो कार चालक और उसके साथी घबरा गए.
​जब कार की गहन तलाशी ली गई तो पहली नजर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. लेकिन जब जवानों ने सीटों की जांच की तो वे चौंक गए. कार में सीटों के नीचे एक ‘गुप्त तहखाना’ (सीक्रेट लॉकर) बनाया गया था. यह लॉकर इतनी चालाकी से बनाया गया था कि किसी को भी इसका आसानी से पता नहीं चल सकता था. जब उस लॉकर को खोला गया. तो अंदर नोटों के बंडलों का अंबार लगा हुआ था.
​कार में इतनी भारी तादाद में नकदी देखकर बालोद पुलिस ने फौरन आला अधिकारियों को खबर की और मौके पर स्टेट बैंक की टीम को बुलाया गया. नोटों की गिनती के लिए मशीनें मंगवाई गई.
​बालोद पुलिस ने कार चालक और उसके एक साथी को फौरन हिरासत में ले लिया है. दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक यह पूरी रकम ‘हवाला’ की हो सकती है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह पैसा किसका है और इसे कहां पहुंचाया जाना था.
जांच में यह भी सामने आया है कि यह भारी-भरकम रकम रायपुर से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी. पुलिस को शक है कि इसका संबंध हवाला कारोबार से हो सकता है. इस सिलसिले में आयकर विभाग और खुफिया एजेंसियों को भी जानकारी दी गई है. ताकि रकम के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा सके.
​बालोद पुलिस का मानना है कि यह एक बहुत बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है. दोनों संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t