आवासीय विद्यालय में 12वीं के नाबालिग छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A 12th-grade student committed suicide by hanging himself at a residential school, sparking widespread mourning and police investigating.
धमतरी : धमतरी जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में सोमवार देर रात 12 वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भालूचुआ निवासी हिमांशु नेताम पिता नीलमणी नेताम उम्र 17 साल विद्यालय के छात्रावास में रहकर कक्षा 12वीं में अध्ययनरत था. सोमवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच छात्रावास के कमरे में उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना का पता चलते ही शिक्षक और स्टाफ मौके पर पहुंचे और छात्र को फौरन जिला अस्पताल धमतरी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. प्रारंभिक जांच में खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने उसके सहपाठियों व शिक्षकों से पूछताछ कर रही है. ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके.
बताया जा रहा है कि हिमांशु पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विद्यालय प्रशासन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



