रामायण मंडली की बचत राशि को लेकर आरोप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल, 7 लोगों पर केस दर्ज, वीडियो जमकर वायरल
Allegations regarding the Ramayan troupe's savings led to a fierce fight between two groups, injuring several people, and a case was filed against seven people. The video went viral.
बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा से बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 नवंबर को रामायण चौक में आयोजित बैठक में बचत राशि को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस झड़प में कई लोग घायल हो गए.
इस मामले को लेकर पहले ही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. लेकिन उसके बावजूद आपसी मतभेद बढ़ते चले गए. रविवार को विवादित मुद्दे पर एक बैठक भी बुलाई गई थी. जिसमें परसराम चंद्राकर और रामायण समिति के सदस्य शामिल थे. बैठक के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.
समिति के सदस्यों का आरोप है कि परसराम चंद्राकर ने नवधा रामायण के लिए जनता से जुटाए गए चंदे की रकम समिति को नहीं सौंपी. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. घटना स्थल पर भारी उत्पात के बीच लोगों ने एक-दूसरे पर हाथ उठाए और महिलाओं समेत कई लोगों को चोटें आई. गनीमत रही की मौके पर पहुंचकर मस्तुरी थाना की पुलिस ने हालात को काबू में किया.
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



