मसाज कराने पहुंचे दो नायब तहसीलदारों के साथ नशे में धुत युवकों ने जमकर की मारपीट, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Two deputy tehsildars who had come for a massage were assaulted by drunken youths, causing a commotion, the video went viral, and four accused were arrested.

मसाज कराने पहुंचे दो नायब तहसीलदारों के साथ नशे में धुत युवकों ने जमकर की मारपीट, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुछ युवकों ने नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट की. युवकों ने नशे की हालत में मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के श्रमिक बस्ती का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु को पटवारी को त्रिलोक सोनवानी से जानकारी मिली थी कि आदर्श नगर कुसमुंडा में राजेश ब्यूटी पार्लर है. दावा है कि यहां मसाज काफी अच्छे से की जाती है. रात करीब 9-10 बजे के बीच अमित केरकेटा और अभिजीत राजभानु दोनों अलग-अलग ब्लैक स्कॉर्पियो में आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर संचालक राजेश के पास गए.  जहां दोनो ब्लैक स्कॉर्पियो को दुकान के बाहर खड़ा किए. इस दौरान कुछ युवक आए और स्कार्पियो चालक के साथ विवाद करने लगे. विवाद इतना बढ़ गया कि तहसीलदार दोनों दुकान से बाहर आए और युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे विवाद और बढ़ गया.
जहां करीव आधा दर्जन शराब के नशे में धुत युवकों ने दोनों नायब तहसीलदार पर हमला करना शुरु कर दिया. इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. युवकों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया. युवक मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए.
 वारदात के बाद दोनों नायब तहसीलदार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस की टीम हरकत में आ गई. कुसमुंडा थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया. इसके बाद पुलिस की टीम ने नायब तहसीलदारों के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है और भी लोगों की गिरफ्तारी की जानी है
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस की टीम आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है. इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक कुसमुंडा क्षेत्र के पुनेश, बबन, डिंपल, हितेश सारथी है मुख्य आरोपी हितेश सारथी आदतन अपराधी हर इसके खिलाफ और भी मामले सामने आ चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t