बच्चे को डांटना पड़ा महंगा, 13 साल के छात्र ने मौत को लगाया गले, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस, कम उम्र में बढ़ रहे खुदकुशी के मामले
Scolding a child proved costly, 13 year old student committed suicide, family mourned, police started investigation, cases of suicide are increasing in young age
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में हाल ही के दिनों में 4 नाबालिग बच्चों ने खुदकुशी जैसी घटना को अंजाम दिया है. जिसमें 3 मामलों में तो परिजनों के द्वारा मोबाईल नही देने की वजह से आक्रमक होकर बच्चों ने फांसी लगा ली. वही अब एक पांचवा मामला भी सामने आया है. जिसमें परिजनों की डांट के बाद 13 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली है.
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़सरा निवासी माखनलाल धृतलहरे के 13 साल के बेटे सुरेंद्र कुमार धृतलहरे जो छठवीं कक्षा का छात्र था. उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जिसकी जानकारी होते ही पूरे परिवार सहित गांव में मातम छाया हुआ है.
परिजनों के मुताबिक रविवार के दोपहर मृतक बालक छुट्टी होने की वजह से घर में ही था और घर के सामने रखी ईट तोड़कर घुल उड़ा रहा था. जिसे उसकी मां ने ऐसा नही करने की डांट लगाई. जिससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया. फिर जब कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए. उनका बेटा कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था.
रोते बिलखते उसने इसकी जानकारी परिजनों और आस पास के लोगों को दी. जिन्होंने इसकी खबर चकरभाठा पुलिस को दी. मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया. वही सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चा सुरेंद्र चौथे नंबर का था. परिवार में उसके 2 भाई और 3 बहने भी है. इस घटना से जहां पूरा परिवार सदमे में है. वही परिजन डांटने को लेकर अफसोस जता रहे हैं. हालाकि उनकी गलती नही है. कोई भी बच्चा गलत चीजे न सीखे. बुरी आदतों से दूर रहे. सभी परिजन यही चाहते हैं. जो इसके लिए कभी-कभी बच्चों को डांट फटकार भी लगाते हैं. इसका मतलब यह नही की वह बच्चों से प्यार नही करते. बच्चों को यह समझाना होगा. स्कूल में, परिवार में, उन्हें इसका अहसास दिलाने की सख्त जरुरत है कि वह उनके परिवार और उनके लिए बहुत कीमती और अनमोल है. ताकि बच्चे आक्रामक न हो और ऐसे गलत सोंच से दूर रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



