बिलासपुर नगर निगम का RI निलंबित, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, 14 लाख टैक्स घोटाले में हुई कार्रवाई, वसूली का निर्देश जारी

Bilaspur Municipal Corporation's RI suspended, Collector takes strict action, action taken in 14 lakh tax scam, recovery instructions issued

बिलासपुर नगर निगम का RI निलंबित, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, 14 लाख टैक्स घोटाले में हुई कार्रवाई, वसूली का निर्देश जारी

बिलासपुर : नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के राजस्व निरीक्षक (आरआई) रामनारायण देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है. उन पर 14.18 लाख रुपए के टैक्स घोटाले का आरोप है. निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने यह कार्रवाई की है.
रामनारायण देवांगन पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान संपत्तिकर, समेकित कर और यूजर चार्ज के रुप में वसूल की गई. 14,18,207 रुपए की रकम को निकाय कोष में जमा न करने का आरोप है. इसे गंभीर आर्थिक अनियमितता माना गया है.
इस अनियमितता के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 09 (1) (ख) के तहत आरआई को फौरन प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. निगम कमिश्नर ने रामनारायण देवांगन से सभी बकाया रकम वसूलने के निर्देश दिए हैं.
रकम जमा न होने की हालत में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. यह घोटाला नगर निगम के आंतरिक ऑडिट (इंटरनल ऑडिट) में सामने आया. वर्तमान में वर्ष 2023-24 का ऑडिट चल रहा था. जिसमें जोन क्रमांक-2 में राजस्व कर की इस बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ.
ऑडिट रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपे जाने के बाद आयुक्त ने संयुक्त संचालक वित्त के नेतृत्व में मामले की जांच कराई. जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद ही निगम कमिश्नर ने निलंबन की यह कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t