बलात्कार केस में जेल भेजने की धमकी देकर प्रेमी से 40 हजार की अवैध मांग, पुलिस ने ब्लैकमेलर श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Blackmailer Shyam Bhojwani arrested and sent to jail for demanding Rs 40,000 from his lover after threatening to send him to jail in a rape case.

बलात्कार केस में जेल भेजने की धमकी देकर प्रेमी से 40 हजार की अवैध मांग, पुलिस ने ब्लैकमेलर श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : आम नागरिक को पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर भयादोहन की शिकायत पर थाना घरघोड़ा पुलिस ने बलात्कार मामले में जेल भेजने की धमकी देकर युवक और उसके परिवार से 40 हजार रुपये की अवैध मांग करने वाले आरोपी श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नम्बर 10 घरघोड़ा निवासी साहिल यादव पिता सुशील यादव उम्र 26 साल ने 9 मई 2026 को थाना घरघोड़ा में लिखित आवेदन देकर वार्ड नम्बर 2 घरघोड़ा निवासी श्याम भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. प्रार्थी ने बताया कि पिछले करीब चार-पांच साल से उसका धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था. कुछ दिनों पहले आपसी अनबन होने पर युवती 7 मई 2026 को थाना घरघोड़ा पहुंची थी. साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना आया था. दोनों पक्ष आपस में बातचीत किए. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और युवती द्वारा किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई.
साहिल यादव के मुताबिक उसी दिन शाम करीब 6 बजे श्याम भोजवानी उसके मोहल्ले पहुंचा और उसके परिवार को धमकाते हुए कहा कि थाना में 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे. वरना बलात्कार के मामले में जेल भेज दिया जाएगा. परिवार द्वारा असमर्थता जताने पर श्याम भोजवानी ने 40 हजार रुपये में काम करा देने की बात कहते हुए किसी भी तरह रकम की व्यवस्था करने दबाव बनाया.
आरोपी लगातार मोबाइल कॉल कर प्रार्थी और उसकी मां को फोन कर रकम जल्दी देने का दबाव बनाते हुए जेल भेजने की धमकी देकर परेशान कर रहा था. शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी द्वारा उससे किसी तरह की रकम की मांग नहीं की गई थी और न ही उसे दोबारा थाना बुलाया गया था.
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना घरघोड़ा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 158/2026 के तहत धारा 308(2), 308(6), 62 बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा जांच के दौरान प्रार्थी से आरोपी द्वारा मोबाइल फोन पर रकम मांगने संबंधी बातचीत का ऑडियो क्लिप लेकर पेन ड्राइव में सुरक्षित जब्त किया गया. पुख्ता सबूत मिलने पर आज 10 मई 2026 को आरोपित श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
श्याम भोजवानी पिता स्व लक्ष्मण प्रसाद भोजवानी उम्र 56 साल निवासी वार्ड नम्बर 02 साईराम कॉलोनी, घरघोड़ा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t