क्रेशर प्लांट के बेल्ट की चपेट में आने से हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A tragic accident occurred due to getting caught in the belt of the crusher plant, the worker died on the spot in the accident, mourning spread in the family, police engaged in investigation
अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माजा के राजाकटेल स्थित दीपांशु गोयल क्रेशर प्लांट के हादसे में 43 साल के मजदूर की मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक परितोष मिंज पिता पीलन मिंज उम्र करीब 43 साल ग्राम अंधला उरांवपारा निवासी जो राजाकटेल स्थित क्रेशर प्लांट में करीब 3 साल से काम करता था. रोजाना की तरह वह गिट्टी क्रेशर प्लांट में काम करने गया था. क्रेशर प्लांट के बेल्ट में पत्थर फंसने से मशीन बंद हो गई.
मजदूर परितोष मिंज बेल्ट में फंसे पत्थर निकालने गया हुआ था जैसे ही वह बेल्ट से पत्थर निकाला और मशीन चालू हो गई. बेल्ट की चपेट में बाया हाथ आने के बाद मशीन में पीस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर लखनपुर पुलिस को दी गई.लखनपुर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक के के यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेशर मशीन में फंसे मजदूर के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस शव का कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया. साथ ही मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच की जा रही है. वहीं घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



