शादी का झांसा देकर युवती से कई बार बुझाई हवस, फिर विवाह से किया इंकार, पुलिस ने आरोपी प्रफुल्ल दास महंत को किया गिरफ्तार

He satisfied his lust with the girl many times by promising to marry her then refused to marry her police arrested the accused Prafulla Das Mahant

शादी का झांसा देकर युवती से कई बार बुझाई हवस, फिर विवाह से किया इंकार, पुलिस ने आरोपी प्रफुल्ल दास महंत को किया गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले से ही फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला समाने आ रहा है. यहां थाना धरमजयगढ़ में स्थानीय युवती ने एक युवक के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और शादी से इंकार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके गांव में प्रफुल्ल दास महंत उम्र 22 साल निवासी ग्राम पुस्लदा थाना घरघोड़ा घूमने आया था. उसी समय दोनों के बीच परिचय हुआ और फोन पर बातचीत शुरु हो गई. 27 नवंबर 2022 को प्रफुल्ल दास महंत ने युवती को काॅल कर घर के बाहर बुलाया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. लेकिन शादी के वादे को टालता रहा.

युवती के आवेदन पर पुलिस ने फौरन जुर्म दर्ज किया. पीड़िता का बयान लिया गया और सहमति से उसकी मेडिकल जांच कराई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी प्रफुल्ल दास महंत को उसके गांव पुस्लदा, थाना घरघोड़ा से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए धरमजयगढ़ की अदालत में पेश किया गया. जहां जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल दाखिल कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb