तीन वोट से पंच का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी की हत्या, इलाके फैली सनसनी, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस की हिरासत में कई संदिग्ध
Candidate who lost the Panch election by three votes was murdered, sensation spread in the area, atmosphere of terror in the village, many suspects in police custody
बिलासपुर/तखतपुर : कपड़ा व्यवसायी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कारोबारी की लाश घर में मोटरसाइकिल में दबी मिली है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलतरा का है. पुलिस बारीकियों से हर एंगल पर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कपड़ा कारोबारी रशिक लाल गुप्ता उर्फ हितकिशोर उम्र 38 साल ने पंचायत में वार्ड नम्बर 13 से पंच का चुनाव लड़ा था. जो 3 वोट से चुनाव हार गया था. इस वारदात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा कि व्यवसायी रशिक गुप्ता शराब पीने का आदी था. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है.
घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह करीब 6 बजे मृतक की पत्नी झाड़ू लगाने बाहर निकली और घर के पास उसका शव देखा. शव पर चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए. जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है.
इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया, मामला संदेहास्पद है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिवार और जान-पहचान वालों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि तीन वोट से हारने वाले पंच प्रत्याशी की संदिग्ध रुप से मौत हो गई है. इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



