निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध हालत में मिली 5 वर्षीय मासूम बच्ची की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी
Dead body of 5 year old innocent girl found in suspicious condition in a house under construction, fear of murder after rape, sensation spread in the area.
बिलासपुर : पांच साल की लापता बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है. शव को देखकर मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. बच्ची सोमवार की शाम खेलते-खेलते गायब हुई थी. उसकी लाश निर्माणाधीन कॉलोनी की छत में मिली है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह गीतांजली सिटी कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी में बन रहे मकान में काम करने वाले मजदूर पहुंचे तो उन्होंने बच्ची की लाश देखी. जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी. जिस पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. और लोगों ने इस घटना की सूचना सरकंडा थाना को दी.
बताया जा रहा है की बच्ची के लाश संदिग्ध हालत में निर्माणाधीन मकान के छत पर पड़ी थी. आशंका जताई जा रही है की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है.
इस कॉलोनी में कोनी क्षेत्र के ग्राम सेमरताल निवासी मजदूर का काम करते हैं और परिवार सहित रहते हैं. और घटना वाले दिन भी वे काम पर गए हुए थे. सोमवार शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसे ढूंढना शुरु किया. देर रात तक तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला. तो परिजनों ने पुलिस को खबर दी. अगले दिन एक निर्माणाधीन मकान की छत पर बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया.
मंगलवार की सुबह मासूम बच्ची की लाश नग्न हालत में मिली है. उसके सिर में चोट के निशान हैं. और बच्ची खून से लथपथ निर्माणाधीन मकान के छत पर पड़ी है. इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया. आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ पहले रेप किया गया. जिसके बाद उसकी हत्या की आशंका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस संभावित आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. बच्ची की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन शामिल हो सकता है. इस पर जांच जारी है.
मासूम की हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया. कॉलोनी के लोगों ने पुलिस प्रशासन और बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया. लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. जिससे कोई भी आसानी से वहां आ-जा सकता था.
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निर्माणाधीन इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए.
परिवार और स्थानीय लोग जल्द से जल्द इंसाफ की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



