भागलपुर से PM मोदी ने जारी की PM Kisan की 19वीं किस्त, ऐसे Check करें बैलेंस, Instalment रुक गयी तो जल्द करें ये काम
PM Modi released the 19th installment of PM Kisan from Bhagalpur, check the balance like this, if the installment is stopped then do this work soon
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से देश के 9.80 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाकी 19वीं किस्त जारी किया. 19वीं किस्त के रुप में कुल 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किया. जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को 2,000 रुपये मिले. इस योजना के तहत अभी तक 18 किस्तें पहले ही जारी की जा चुकी थी. 18वीं किस्त 05 अक्टूबर को जारी की गयी थी.
इसके साथ ही किसानों के खातों में अब तक कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये पहुंचे हैं. इसके अलावा, बिहार के बरौनी में दुग्ध संयंत्र का उद्घटान किया. इस्माइलपुर रफीगंज रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन 10 हजार से ज्यादा किसान संगठनों को राष्ट्र को समर्पित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
अगर आपकी किस्त रुकी है, तो स्टेटस चेक करें और eKYC अपडेट कर अपनी क़िस्त की डिटेल्स का पता लगाये.
किसान कैसे चेक करें स्टेटस:
- वेबसाइट: pmkisan.gov.in पर जाएं.
- बेनिफिशियरी लिस्ट टैब पर क्लिक करें.
- डिटेल्स चुनें: राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें.
- Get Report पर क्लिक करें और अपना स्टेटस देखें.
कौन से है जरुरी डॉक्यूमेंट:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्टर करने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी गयी है-
- आधार कार्ड
- नागरिकता का प्रमाण
- भूमि के स्वामित्व की पुष्टि करने वाले डॉक्यूमेंट
- बैंक अकाउंट डिटेल्स



