प्रयागराज में बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, महाकुंभ में स्नान करने जा रहे 10 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 19 श्रद्धालु घायल, मचा हड़कंप

Bus and Bolero collided in Prayagraj, 10 devotees going to take bath in Maha Kumbh died in a road accident, 19 devotees injured, panic created

प्रयागराज में बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, महाकुंभ में स्नान करने जा रहे 10 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 19 श्रद्धालु घायल, मचा हड़कंप

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया. यहां महाकुंभ में स्नान करने जा रहे 10 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई है और 19 घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि एक बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हुई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बस और बोलेरो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रयागराज के डीसीपी ने घटना की पुष्टि की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई और हादसे में बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह सभी लोग छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे और संगम स्नान के लिए जा रहे थे.
वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोते लोग जाग गए. कई लोग घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी. 
घायलों का स्वरुप रानी मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.
मेजा कोतवाली क्षेत्र के ऊरुआ में बस और बोलेरो की टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी पिचक गई. बोलेरो इतनी जर्जर हो गई कि शवों को इससे बाहर निकालने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना का जायजा लिया. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से स्थिति के बारे में अपडेट जानकारी ली.
मृतकों की पहचान
???? बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे.
✔️ ईश्वरी प्रसाद जायसवाल
✔️ संतोष सोनी
✔️ भागीरथी जायसवाल
✔️ सोमनाथ
✔️ अजय बंजारे
✔️ सौरभ कुमार सोनी
✔️ गंगा दास वर्मा
✔️ शिवा राजपूत
✔️ दीपक वर्मा
✔️ राजू साहू
उधर हादसे में बस में सवार 19 लोग घायल हुए हैं. ये लोग संगम में स्नान के बाद वाराणसी लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं.
पुलिस हादसे की जांच कर रही है. प्रयागराज में बस और बोलेरो हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं. साथ ही सीएम ने घायलों के समुचित उपचार की बात भी कही.
जिलाधिकारी ने बताया कि मेजा में प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. यहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने से टक्कर हुई है. हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं. जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे. सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI