प्रेम विवाह से परिजनों ने किया इंकार, आहत होकर 12वीं की नाबालिग छात्रा ने जहर खाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Family members denied love marriage, hurt, minor 12th class student committed suicide by consuming poison, mourning spread in family, police engaged in investigation
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी है. बताया जा रहा है कि लड़की एक युवक से प्यार करती थी और शादी की बात भी चल रही थी. लेकिन परिजनों के इंकार कर दिया.
जिसके बाद परिजनों ने युवक से बातचीत बंद करा दिया और मोबाईल से भी दूर रखा था. इस बात से वो परेशान रहती थी.।सोमवार की दोपहर घर के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे. मां भी पड़ोस में गई हुई थी. इस दौरान उसने खेत में छिड़काव करने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया और घर पर पड़ी हुई थी जब परिजन मौके पर पहुचे तो फौरन उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुचे जहा डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र के रीवा गांव का है. यहां 17 साल की सुमन कंवर, जो तुमान हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्रा थी. उसने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. सुमन का एक युवक से प्रेम प्रसंग था और दोनों के बीच शादी की बातचीत भी चल रही थी. लेकिन जब परिजनों ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया. तो इससे आहत होकर छात्रा ने अपनी जान दे दी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.
मृतक के बड़े भाई जमुना प्रसाद ने बताया कि सुमन के शादी के लिए रिश्ता आया था. लेकिन नाबालिग होने की वजह से परिजनों ने मना कर दिया. इस दौरान सुमन लड़के से फोन पर बात किया करती थी. घर वालों को जब यह बात पता चली तब उसका बातचीत करना बंद करवा दिया गया. परिजनों को उम्मीद थी,कि अगर सही समय पर अस्पताल पहुंच गए तो सुमन की जान बच जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सुमन की मौत से पूरा परिवार टूट गया है. माता का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाउद कुजूर ने बताया किपरिजनों से पूछताछ के बाद भी सुमन के आत्महत्या करने के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ सकी है. हालांकि पुलिस की जांच जारी है. मर्ग जांच के बाद ही किशोरी की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



